For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चैंपियंस ट्रॉफीः जब युवराज सिंह से मिला उनका हमशक्ल, देखिए फिर क्या हुआ?

अपना 300वां वनडे खेल चुके युवराज सिंह के लिए गुरुवार का दिन वाकई में खास था।

अपना 300वां वनडे खेल चुके युवराज सिंह के लिए गुरुवार का दिन वाकई में खास था। पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बिना युवी की बैटिंग के टीम को जीत दिलाकर युवी को तोहफा दिया। बाद में युवी अपने उस फैन को देखकर काफी खुश हो गए जो हूबहू उनके ही जैसा दिखता था। युवराज सिंह के 300वें वनडे मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। जीत के अलावा इसके साथ युवी के इस फैन ने उनका दिन और खास बना दिया। युवराज को इस मैच के दौरान एक ऐसा फैन मिला जिसकी शक्ल उनसे बहुत मिलती थी।

अपने हमशक्ल फैन को देखकर युवी काफी खुश नजर आ रहे थे। जिसके बाद उन्होंने फोटो भी खिचवाई। युवराज सिंह और उनके हमशक्ल फैन की फोटो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है।

गौरतलब है कि सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। अब फाइनल में उसका मुकाबला 18 जून को पाकिस्तान से होगा। बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा ने नाबाद शतक लगाया व कोहली ने 96 रनों की पारी खेली। हालांकि युवराज सिंह को उनके डेब्यू मैच की ही तरह 300वें मैच में भी बैटिंग करने को नहीं मिली। भारत ने इससे पहले ही मैच जीत लिया।

आपको बता दें कि 300 वनडे खेलने वाले युवी 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंडुलकर, सौरभ गांगुली और राहुल द्रविड़ ने 300 से अधिक वनडे मैच खेले हैं।

यहां पढ़ेंः- युवी के साथ जुड़ा ये अजीब संयोग, पहले और 300वें मैच में हुआ एक जैसा कारनामा

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+