Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

300वां वनडे खेलने जा रहे हैं युवराज, एक नजर भारत के महानतम खिलाड़ी के करियर पर

बर्मिंघम, 13 जून: युवराज सिंह के अंदर उनके करियर की शुरुआत से ही टैलेंट का भंडार रहा है। हालांकि इस सबके बावजूद उन्होंने बहुत उतार चढ़ाव देखा है। अपने 300वें वनडे इंटरनेशनल के शिखर पर खड़े होने के बावजूद भी युवराज सिह के बारे में संक्षेप में बताना कठिन काम है। मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के बाद 300वां वनडे मैच खेलने वाले पांचवे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे युवी।

कपिल,सचिन और धोनी ही क्यों? युवराज क्यों नहीं?
युवराज सिंह ने केवल 40 टेस्ट मैच खेले हैं लेकिन वे सीमित ओवर क्रिकेट के भारत के सबसे महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। जब बात मैच विनर की होती है तो सबसेपहले जहन में कपिल देव, तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी जैसे नाम आते हैं लेकिन युवराज सिंह को शायद ही कोई याद करता है जो किसी विरोधाभास से कम नहीं है।

भारतीय टीम के बायें हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरते ही 300 अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेलने की उपलब्धि हासिल कर लेंगे।

8922 रन बनाए हैं सिक्सर किंग ने अब तक
युवराज सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना 299वां वनडे मैच खेला था। इस मैच में भारत ने अफ्रीका को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। युवराज सिंह ने छक्का लगाकर टीम को जिताया था। आपको बता दें कि युवराज सिंह ने अब तक 299 वनडे मैच की 274 पारियों में 8922 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ बनाया सर्वश्रेष्ठ स्कोर
युवराज सिंह का वनडे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 150 है। जोकि 2017 में ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 127 गेंदों में बनाए थे। अपनी पारी में युवी ने 21 चौके व 3 छक्के लगाए थे। युवराज सिंह का एकदिवसीय मैचों में औसत 36.84 का है। अगर स्ट्राइक रेट की बात करें तो 87.81 का है युवराज सिंह का करियर उतार चढ़ाव भरा रहा है। 2011 विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम की तरफ से युवराज सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। हालांकि इसके बाद युवी को ब्रेन ट्यूमर हो गया था और काफी लंबे वक्त तक क्रिकेट से दूर रहे। लेकिन फिर उन्होंने शानादर वापसी की।

155 छक्के व 899 चौके हैं युवी के खाते में
युवराज सिंह के नाम 14 शतक व 52 अर्धशतक हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले सिक्सर किंग युवी के अब तक अपने करियर में 155 छक्के लगाए हैं। वहीं युवी के नाम 899 चौके भी शामिल हैं। इसके अलावा शानादर फील्डिंग करते हुए 93 कैच भी पकड़े हैं। युवराज सिंह अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए ही नहीं बल्कि शानदार और विकेट झटकने वाले गेंदबाज के रूप में भी जाने जाते हैं।

विकेट टेकर बल्लेबाज हैं युवराज सिंह
विश्वकप याद हो तो उन्होंने लगभग हर मैच में 2 विकेट झटके थे। 299 वनडे मैच की 160 पारियों में युवराज सिंह ने 5018 गेंदों फेंकी हैं। जिनमें उन्होंने 4269 रन भी खर्चे हैं। लेकिन युवराज सिंह ने ऑलराउंडर प्रदर्शन दिखाते हुए 111 विकेट भी लिए हैं। युवराज सिंह का बॉलिंग एवरेज 385.45 का और इकॉनमी रेट 5.10 का रहा है। युवराज सिंह ने अपने करियर में केवल एक पारी में 5 विकेट झटके हैं जबकि दो बार 4-4 विकेट झटके हैं।

आपको बता दें कि युवराज सिंह ने अपने करियर की शुरूआत चैंपियंस ट्रॉफी से ही 2000 में केन्या के खिलाफ की थी। हालांकि इस मैच में युवी को बैटिंग का मौका नहीं मिला था भारत उससे पहले ही मैच जीत गया था। हालांकि इस मैच में युवराज सिंह ने 4 ओवर गेंदबजी की थी दिसमें उन्होंने एक ओवर मेडन फेका था और केवल 16 रन ही खर्च किए थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+