आईपीएल : मुंबई इंडियंस 165 पर सिमटी
मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। रोबिन उथप्पा के 38 गेंदों पर शानदार 48 रनों के बावजूद 'बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स' के खिलाफ खेलते हुए 'मुंबई इंडियंस' 165 रन पर सिमट गई।
इससे पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक महत्वपूर्ण मैच में सचिन तेंदुलकर की गैर मौजूदगी में मुंबई इंडियंस के कप्तान हरभजन सिंह ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर पाए लेकिन रोबिन उथप्पा और शान पोलाक की जोड़ी ने पारी को संभाल लिया। पांच चौकों और एक छक्के की मदद से उथप्पा ने 48 रन बनाए जबकि पोलाक तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद रहे।
टीम के सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 16 गेंदों में 29 रन बनाए।
बंगलौर की तरफ से तेज गेंदबाज जहीर खान और बालचंद्र अखिल ने दो-दो विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications