आईपीएल : दिल्ली डेयरडेविल्स को मिली पहली हार (लीड)
मोहाली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। 'इंडियन प्रीमियर लीग' (आईपीएल) के एक मैच में 'किंग्स इलेवन पंजाब' ने 'दिल्ली डेयरडेविल्स' को चार विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही डेयरडेविल्स को इस श्रृंखला में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा।
मोहाली में आज हुए इस मैच में किंग्स इलेवन ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए 159 रन के लक्ष्य को चार गेंद रहते आसानी से हासिल कर लिया और मैच जीत ली। किंग्स इलेवन की ओर से साइमन कैटिच ने सर्वाधिक 75 रन बनाए।
इससे पहले किंग्स इलेवन की पारी की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में करण गोयल के रूप में पहला विकेट गिर गया। वह एक ही रन बना पाए। फिर दूसरे ही ओवर में संगकारा भी चार रन बनाकर चलते बने। उन्हें मोहम्मद आसिफ ने आउट किया।
दूसरे छोर से साइमन कैटिज ने मोर्चा संभाले रखा। इस दौरान जयवर्धने भी 15 रन के निजी स्कोर पर शोएब मलिक के शिकार हो गए। इस बीच साइमन टीम की स्कोर को आगे बढ़ाते रहे। वह 11 चौकों और एक छक्का के साथ 75 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद कप्तान युवराज टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में सफल रहे। हालांकि इस बीच तन्मय श्रीवास्तव और इरफान पठान आए और चले गए। युवराज ने नाबाद 40 रन बनाए।
दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से मोहम्मद आसिफ ने दो और मैकग्रा और शोएब मलिक ने एक-एक विकेट लिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications