जापानी बौद्ध मठ का ओलंपिक दौड़ से इंकार
टोक्यो, 18 अप्रैलः जापान के नागानो शहर स्थित जेंकोजी बौद्ध मठ ने शुक्रवार को ओलंपिक मशाल दौड़ का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया। गौरतलब है कि 26 अप्रैल को मठ में मशाल दौड़ से पूर्व एक विशेष आयोजन किया जाना था।
नागानो शहर प्रशासन ने मठ के संन्यासियों की इच्छा पर हैरानी जताते हुए उनका निर्णय स्वीकार कर लिया है। जेंकोजी मठ के शिन्सो वाकाओमी ने कहा है, "चीन सरकार तिब्बत पर कब्जे का विरोध करने वाले धर्म गुरुओं का दमन कर रही है। उसके विरोध में हमने यह निर्णय लिया है।"
एक अन्य संन्यासी ने कहा, "हमारा मानना है कि तिब्बती हमारी ही तरह बौद्ध हैं।" सूचना के अनुसार विश्व के अनेक शहरों में मशाल दौड़ के विरोध को देखते हुए मुख्यत: सुरक्षा के नजरिए से यह निर्णय लिया गया है।
उधर जापान ओलंपिक कमेटी (जेओसी) के अध्यक्ष सुनेकाजु ताकेदा ने कहा है, "हमने मठ का निर्णय स्वीकार किया है। शहर प्रशासन ने मशाल दौड़ आयोजन के लिए अन्य स्थानों को चुना है। इन बदलावों से दौड़ पर कोई असर नहीं पड़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications