आईपीएल में मुंबई इंडियन्स का खाता खुला

By Staff
कोलकाता, 30 अप्रैलः 'कोलकाता नाइट राइडर्स' को हराकर मुंबई इंडियन्स की टीम ने कल रात इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) प्रतियोगिता में खेले गए पांच मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियन्स की टीम ने अंक तालिका में अपना खाता खोला और बंगलौर रायल चैलेंजर्स की टीम से ऊपर सातवें स्थान पर आ गई।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चौथे स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चार मैचों में चार जीतों के पहले स्थान पर बरकरार है। राजस्थान रायल्स की टीम दूसरे और दिल्ली डेयर डेविल्स तीसरे स्थान पर है।

इसके अलावा किंग्स इलेवन पंजाब की टीम पांचवे, डेक्कन चार्जर्स छठे और रायल चैलेंजर्स की टीम आखिरी स्थान पर है। कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए मैच में नाइटराइडर्स के 138 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने केवल तीन विकेट खोकर जीत का स्वाद चखा। खेल में तब 8 गेंद फेंका जाना बाकी था।

मुंबई इंडियंस की इस जीत में रोबिन उथप्पा और ब्रवो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उथप्पा ने 37 और ब्रेवो ने 64 रनों का योगदान दिया। इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स ने आठ विकेट खोकर 137 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

जवाब में खेलने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इंडियंस ने पांच ओवरों में तीन विकेट गंवा दिए। लेकिन इसके बाद रोबिन उथप्पा ने ब्रेवो के साथ मिलकर अच्छी पारी खेली और स्थिति मजबूत कर ली।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान सचिन तेंदुलकर फिट नहीं होने की वजह से अभी तक इस श्रृंखला में खेल नहीं पाए हैं। उनकी जगह पर आए कार्यवाहक कप्तान हरभजन सिंह पर श्रीसंत प्रकरण के बाद श्रृंखला के बाकी मैच खेलने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। लगातार चार मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस की टीम यदि यह मैच भी हार जाती तो उसके लिए श्रृंखला में बने रहना मुश्किल हो जाता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Wednesday, April 30, 2008, 10:23 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+