
डिकॉक को क्लीन बोल्ड किया जडेजा ने
साउथ अफ्रीकी विकेट कीपर क्विंटन डिकॉक ने एक बार फिर से अर्ध शतक जड़ दिया। ओवल के मैदान में पारी की शुरुआत करने आए डिकॉक जडेजा की गेंद पर आउट होने से पहले 53 रन बना बनाकर एक ऐसे क्लब में शामिल हो गए हैं जिसमें उनसे पहले बस तीन बल्लेबाज ही शामिल थे। आपको बता दें कि किंटोन डिकॉक एक छोर से टीम के लिए रन बरसाए जा रहे थे। इसी बीच 116 रनों के स्कोर पर टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका भी दे दिया। जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए डिकॉक को अपना शिकार बना लिया और बोल्ड कर दिया। डिकॉक ने 72 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 53 रनों की पारी खेली।

डिविलियर्स का रन आउट
एबी डिविलियर्स के रूप में साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा जब हार्दिक पंड्या के थ्रो पर एमएस धोनी ने उनको रन आउट कर दिया था। डिविलियर्स 12 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए ।

मिलर का चौंकाने वाला रन आउट
दक्षिण अफ्रीका के विकेट गिरने के दौरान एक मजेदार नजारा भी देखने को मिला। मैच का सबसे मजेदार और बेहतरीन नजारा डेविड मिलर के रन आउट होने पर देखने को मिला। दक्षिण अफ्रीका की पारी के 30वें ओवर की पहली गेंद पर मिलर जिस अंदाज में रन आउट हुए वह देखने लायक था।
क्रीज पर फाफ डु प्लेसिस और डेविड मिलर थे। डुप्लेसिस स्ट्राइकर एंड पर थे। जबकि मिलर नॉन स्ट्राइकर एंड पर थे। रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे. डुप्लेसिस ने गेंद खेली। इधर, नॉन स्ट्राइक एंड से रन चुराने के लिए मिलर उनकी ओर भागे। दोनों बल्लेबाजों में भ्रम हुआ और गलतफहमी में वे दोनों एक ही तरफ दौड़ पड़े। मौका पाकर टीम इंडिया के जसप्रीत बुमराह ने कोहली को गेंद पास की, जिसके बाद उन्होंने रन आउट किया।

भुवनेश्वर कुमार का डबल अटैक
भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए। भुवनेश्वर ने कैगिसो रबाडा और मोर्ने मोर्कल को लगातार गेंदों पर आउट किया जबकि इमरान ताहिर रन आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज बने।

धवन की शानदार बल्लेबाजी
शिखर धवन (78 रन) ने अपने वनडे करियर का 19 वां अर्धशतक जमाया। अब वे मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में टॉप (271 रन) पर आ गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन (244 रन) को पीछे छोड़ा।

जमकर जीत का जश्न मनाया
टीम इंडिया के चाहनेवालों ने जमकर जीत का जश्न मनाया और जमकर OPPO F3 phone से सेल्फी ली।


Click it and Unblock the Notifications