Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बीसीसीआई ने भेजा हरभजन को नोटिस

मोहाली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह द्वारा तेज गेंदबाज श्रीसंत को थप्पड़ मारने की घटना को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हरभजन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में हरभजन से पूछा गया है कि क्यों न उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तहत शुक्रवार की रात 'मुंबई इंडियनस' और 'किंग्स इलेवन पंजाब' की टीम के बीच खेले गए एक मैच के बाद मैदान पर ही किसी बात को लेकर हरभजन द्वारा श्रीसंत को थप्पड़ जड़ देने की घटना घटी थी।

बीसीसीआई ने हरभजन को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनसे सोमवार शाम तक घटना के संबंध में अपना पक्ष रखने की बात कही है।

बोर्ड के सचिव निरंजन शाह ने अपने वक्तव्य में कहा, "आईपीएल के एक मैच के दौरान शुक्रवार रात मोहाली में हरभजन और श्रीसंत के बीच जो कुछ हुआ बोर्ड ने उसे गंभीरता से लिया है। बीसीसीआई हरभजन के इस व्यवहार की निंदा करता है।"

दूसरी तरफ हरभजन ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है। उसने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मैंने श्रीसंत को थप्पड़ नहीं मारा है। मीडिया बेवजह इस बात को तूल दे रहा है।"

सचिन तेंदुलकर की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियनस टीम की कप्तानी कर रहे हरभजन ने कहा कि यह उनके और श्रीसंत के बीच का मसला है और उन दोनों ने मिलकर इसे सुलझा लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+