कोलकाता। भारत के सबसे सफल कप्तान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने जब कप्तानी छोड़ी थी, तो कहा गया था कि वो साल 2019 का विश्वकप खेलना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने ये निर्णय लिया है।
लेकिन अब उनके बारे में एक बड़ा बयान आया है, उनके बचपन के कोच केशव बनर्जी की ओर से, जिन्होंने कहा कि आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी ही धोनी के क्रिकेट करियर का भविष्य तय करेगी। इस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन तय करेगा कि वो साल 2019 के लिए फिट हैं या नहीं, वो टीम में रहेंगे या संन्यास लेंगे।
गिरावट के बावजूद कई खिलाड़ियों से बेहतर
कोच बनर्जी का मानना है कि सफलता के स्तर में गिरावट के बावजूद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर कहे जाने वाले धोनी अब भी कई और खिलाड़ियों से बेहतर हैं
खास बातें...