लंदन। एक दिन पहले ही बांग्लादेश के दो बल्लेबाजों ने ऐसा हंगामा मचाया था कि न्यूजीलैंड को बाहर कर दिया। ये शुक्रवार की बात थी। शनिवार को ऐसा लगा, जैसे उसी का एक्शन रीप्ले देखा जा रहा हो।
यहां भी मध्य क्रम के दो बल्लेबाजों ने ऐसा हंगामा मचाया कि न्यूजीलैंड की पड़ोसी टीम ऑस्ट्रेलिया को बाहर कर दिया। इंग्लैंड के दो बल्लेबाजो ऑइन मॉर्गन और बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया। इसी के साथ बांग्लादेश ने सेमीफाइनल मे जगह बना ली। इंग्लैंड टीम पहले ही अंतिम चार में पहुंच चुकी है।
इंग्लैंड की तरफ से तेज गेंदबाज मार्क वुड ने दस ओवरों में 33 रन देकर चार विकेट लिये जो उनका वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। लेग स्पिनर आदिल राशिद ने 41 रन देकर चार विकेट हासिल किये।