किंग्स इलेवन ने हराया रायल चैलेंजर्स को
मोहाली, 13 मई: इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के तहत सोमवार को खेले गए ट्वेंटी-20 के एक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने बंगलौर रायल चैलेंजर्स को नौ विकेट से पराजित कर दिया।
मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में किंग्स इलेवन ने निर्धारित 144 रनों के लक्ष्य को 15.4 ओवरों में एक विकेट खोकर पूरा कर लिया।
शान मार्श ने 51 गेंदों में शानदार 74 रन बनाकर किंग्स इलेवन को रायल चैलेंजर्स पर शानदार जीत दिलाई। उन्होंने 74 रनों की नबाद पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए।
इससे पूर्व बंगलौर रायल चैलेंजर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। बंगलौर की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। कप्तान राहुल द्रविड़ ने 29 रन का योगदान दिया। मिस्बाह उल हक और विराट कोहली ने 21-21 रन बनाए।
पंजाब की ओर से तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने 29 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि लेग स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला को दो विकेट मिले। इरफान पठान को एक ही विकेट से संतोष करना पड़ा।
इससे पहले बंगलौर रायल चैलेंजर्स के कप्तान राहुल द्रविड़ ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications