आईपीएल : मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराया
मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। सनत जयसूर्या के शानदार 114 रनों की बदौलत इंडियन प्रीमियर लीग के तहत खेले जा रहे ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हरा दिया।
जीत के लिए निर्धारित कुल 157 रनों के लक्ष्य को मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने सिर्फ 13.5 ओवर में हासिल कर लिया। जयसूर्या के अलावा आईपीएल का पहला मैच खेल रहे कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 12 व राबिन उथप्पा ने अविजित 16 रनों का योगदान किया।
इससे पहले सुब्रहमण्यम ब्रदीनाथ के शानदार 53 रनों की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए कुल 157 रनों का लक्ष्य रखा।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मेहमान टीम की तरफ से शान पोलक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 9 रन देकर एक विकेट चटकाए। धवल कुलकर्णी ने कुल 33 रन देकर 3 विकेट लिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications