रियो डी जेनेरियो, 1 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के स्टार फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो के एक अनोखे सेक्स स्कैंडल में फंसने के बाद अब उनकी महिला मित्र ने भी साथ छोड़ दिया है। इसके बाद से रोनाल्डो और भी अधिक परेशान हो गए हैं।
रोनाल्डो की महिला मित्र मारिया बियाट्रीज बिया एंथोनी का साथ छोड़े जाने के बाद रोनाल्डो अपनी मां के पास चले गए हैं। समाचार पत्र 'ओ डिया' के स्तंभकार ब्रुनो अस्तुतो ने कहा कि सेक्स स्कैंडल में रोनाल्डो का नाम आने पर एंथोनी ने उनका साथ छोड़ दिया।
गौरतलब है कि रविवार रात रोनाल्डो मुसिबत में उस समय फंसे जब वह महिला परिधान में सजे एक पुरुष एंड्री लूइस रिबेरियो को यौन कर्मी समझ बैठे। इसके बाद ही सारा मामला सामने आया। इस माामले पर मुंह बंद करने के लिए रोनाल्डो ने उसे 600 डॉलर की पेशकश की थी।
रोनाल्डो के सलाहकार द्वारा जारी किए गए वक्तव्य में कहा गया है कि एंड्री द्वारा लगाए आरोपों पर स्पष्टीकरण देने के लिए वह फिर से पुलिस थाने नहीं जाएंगे। इससे पहले पुलिस आयुक्त कार्लोस अगुस्तो नोग्यूरिया ने कहा था कि रोनाल्डो को एक बार थाना आना पड़ सकता है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एंड्री ने रोनाल्डो पर नशीले पदार्थो का सेवन करने का भी आरोप लगाया था। इस संबंध में वक्तव्य में कहा गया है कि रोनाल्डो ने कभी भी नशीले पदार्थो का सेवन नहीं किया है।
महिला परिधान पहले एंड्री लूइस रिबेरियो ने मुंह बंद रखने के लिए 25 हजार डॉलर की मांग की। यह बात अंत में रियो डी जेनेरियो स्थित 16 वीं डेलीगेसी थाने तक पहुंच गई।
एंड्री ने रोनाल्डो पर मादक पदार्थो के सेवन के आरोप के संबंध में वेबसाइट 'यू ट्यूब' पर वीडियो भी लगाए। उसने आरोप लगाया कि रविवार रात रोनाल्डो के पास उसने अपनी तरह तीन लोगों को भेजा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।