For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नीदरलैंड ने विश्व चैंपियन इटली को रौंदा

By Staff
बर्न (स्विट्जरलैंड), 10 जूनः यूरो 2008 फुटबाल प्रतियोगिता में सोमवार देर रात खेले गए ग्रुप 'सी' के एक मैच में नीदरलैंड ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियन इटली को 3-0 से रौंद डाला।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार डच खिलाड़ियों ने मैच के शुरू से ही आक्रामक रुख अपना लिया था। डच खिलाड़ी रूड वान निस्टलरू ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच के 26वें मिनट में इटली के खिलाफ पहला गोल दागा, जबकि दूसरा गोल मैच के 31वें मिनट में हुआ।

मैच खत्म होने के ठीक 10 मिनट पूर्व डच खिलाड़ियों ने एक और गोल दाग कर विश्व चैंपियन इटली पर महत्वपूर्ण जीत दर्ज कर ली।

वहीं ज्यूरिख में हुआ यूरो कप ग्रुप सी मुकाबला फ्रांस और रोमानिया के बीच खेला गया और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों टीमें खेल समाप्त होने तक कोई भी गोल नहीं कर सकी।

दो बार की यूरो कप विजेता फ्रांस की टीम पूरे मैच के दौरान रोमानिया पर हावी रही लेकिन उसकी टीम कोई गोल नहीं कर सकी। फ्रांस के लिए मैच के 57 वें मिनट में गोल करने का मौका भी मिला लेकिन उसके खिलाड़ी असफल रहे। कप्तान पेट्रिक वियेरा की अनुपस्थिति में फ्रांस की टीम ने जेरेमी टॉलालन और क्लाउडे मैकलेले को आज के मैच में मौका दिया।

रोमानिया की टीम ने आशा के विपरित शानदार खेल का प्रदर्शन किया और फ्रांस को ड्रा पर रोकने में सफल रही। मैच के 17वें मिनट में रोमानिया के खिलाड़ी फ्लोरेंट मलौडा के पास शानदार मौका था लेकिन वह इसे गंवा बैठे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+