भज्जी का असली चेहरा सामने: पोंटिंग
ब्रिसबेन, 10 मईः हरभजन सिंह द्वारा श्रीसंत को थप्पड़ मारने की घटना पर आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि इस घटना के बाद इस भारतीय स्पीन गेंदबाज का असली चेहरा सामने आ गया है।
आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'द हेराल्ड सन' के अनुसार पोटिंग ने कहा कि हरभजन ने उस खिलाड़ी को थप्पड़ मारा, जिसके साथ वह लगभग बीस टेस्ट मैच खेल चुके हैं। उन्होंने कहा, "हरभजन के इस कदम पर लोगों को सोचना चाहिए और अपना निर्णय देना चाहिए। हरभजन ने एक बार फिर गलत कदम उठाया है।"
गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक मुकाबले के दौरान मुंबई इंडियन टीम में शामिल हरभजन सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब टीम के तेज गेंदबाज श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना के बाद आईपीएल ने हरभजन पर इस सत्र में खेलने पर पाबंदी लगा दी।
इसके साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी इस मामले की अलग से जांच कर रही है। हरभजन का विवादों से पुराना नाता रहा है। आस्ट्रेलिया दौरे में सिडनी में नस्लभेदी टिप्पणी मामले में भी वह फंस चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications