Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूरो कप में नीदरलैंड ने विश्व चैंपियन इटली को हराया (लीड-1)

बर्न(स्विट्जरलैंड), 10 जून (आईएएनएस)। यूरो 2008 फुटबाल कप प्रतियोगिता के ग्रुप 'सी' के एक मुकाबले में नीदरलैंड ने सोमवार रात विश्व चैपिंयन इटली को 3-0 से पराजित कर अप्रत्याशित जीत हासिल की।

30 वर्षो में पहली बार नीदरलैंड ने इटली को पराजित किया है। नीदरलैंड की तरफ से मैच का पहला गोल रूड वान निस्टलरू ने मैच के 26वें मिनट में किया।

इसके बाद नीदरलैंड के खिलाड़ियों ने अपनी लय बनाए रखी और जल्द ही टीम को दूसरी सफलता मिली। मैच के 31वें मिनट में वेस्ले श्वाइडर ने दूसरा गोल कर के टीम को 2-0 की महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई।

इसके बाद मैच समाप्त होने के ठीक 11 मिनट पहले जिओवानी वान ब्रांखोर्स्ट ने तीसरा गोल दाग कर जीत सुनिश्चित कर दी।

वान बस्टेन ने कहा, "मुझे अपनी टीम पर गर्व है। हमने अच्छा खेला। हमने इटली को 30 वर्षो से नहीं हराया था। इटली जैसी अनुभवी टीम को 3-0 से हराने की हमने उम्मीद भी नहीं की थी।"

उन्होंने कहा कि टीम का मनोबल अच्छा है और इस खूबी की बदौलत हम कुछ अच्छे की उम्मीद कर सकते हैं।

इटली फुटबाल टीम के कोच रॉबर्ट डोनाडोनि ने कहा, "हम लोगों ने मैच में हुए गोल्स को अपरिपक्व ढंग से लिया। मैच के पहले गोल पर मैं कोई सवाल नहीं उठाना चाहता, लेकिन मुझे लगता है कि वहां स्पष्ट तौर पर ऑफ साइड था।"

उन्होंने कहा, "हमने हार स्वीकार कर ली है। अब हम लोग अगले दो मैचों के विषय में सोच रहे हैं।"

इटली का अगला मैच शुक्रवार को रोमानिया के साथ होना है जबिक नीदरलैंड की टीम अपना अगला मैच फ्रांस से खेलेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+