ईरान की उम्मीदों को एक और झटका
तेहरान, 3 जूनः ईरान की विश्वकप फुटबाल में खेलने की उम्मीदों को उस समय एक और झटका लगा, जब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ उसका मुकाबला 0-0 की बराबरी पर छूटा।
तेहरान के आजादी स्टेडियम में 30 हजार घरेलू दर्शकों के समक्ष कल खेले गए मैच में ईरान की टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और वह बड़ी मुश्किल से अपनी हार बचा पाई।
युवा खिलाड़ियों से सजी ईरानी टीम को अपने वरिष्ठ खिलाड़ियों अली करीमी, मेहदी महदाविकिया और वाहिद हशेमिआन की कमी खूब खली और वे यूएई के अनुशासित बचाव के आगे बेबस नजर आए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार करीमी चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए। लोगों ने टीम के कोच अली दाएई के खिलाफ भी जम कर नारेबाजी की। ईरान के अब तक तीन मैचों से तीन अंक हैं, उसे अभी यूएई, सीरिया और कुवैत के साथ एक-एक मैच और खेलना है। ग्रुप की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों को अगले दौर में प्रवेश दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications