उपजिलाधिकारी को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाने वाला गिरफ्तार
श्रावस्ती, 4 जून (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक उपजिलाअधिकारी को जातिसूचक व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करके धमकाने वाले एक ईंट भट्ठा मालिक पर पुलिस ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एक्ट (एससी/एसटी एक्ट) के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक यमणीक कर्णधार ने आईएएनएस को बताया कि बीते सोमवार को बहराइच निवासी ईंट भट्टा मालिक विक्रम सत्या ने इकौना उपजिलाधिकारी बाबूलाल के कार्यालय आए और जातिसूचक एवं अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बाबूलाल की शिकायत पर इकौना पुलिस ने विक्रम सत्या के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एक्ट, भारतीय दंड संहिता की धारा 186, 353, 504 व 506 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विक्रम सत्या ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया कि उपजिलाधिकारी ने उनसे 5 लाख रुपये की मांग की और न देने पर मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने की धमकी दी और पैसा देने के लिए मना करने पर कार्यालय में ही उपजिलाधिकारी ने कर्मचारियों की मदद से जबरन उनसे 2 लाख रुपये छीन लिए।
उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की गई जिसमें उपजिलाधिकारी पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद पाए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications