मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में जांच के आदेश
पटना, 5 जून (आईएएनएस)। पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों द्वारा मीडियाकर्मियों की पिटाई को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री नंदकिशोर यादव ने आज शाम पत्रकारों से कहा कि मीडियाकर्मियों के साथ चिकित्सकों द्वारा की गई मारपीट की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने इस घटना की जांच जिला अधिकारी और आरक्षी अधीक्षक से करने का आदेश दिए हैं।
यादव ने कहा कि दोषी चिकित्सकों को किसी हाल में भी बख्शा नहीं जाएगा। उधर, मामले की जांच के लिए जिला अधिकारी जितेन्द्र कुमार व वरिष्ठ आरक्षी अधीक्षक अमित कुमार पीएमसीएच पहुंच गए हैं। मालूम हो कि आज पीएमसीएच में समाप्त हुई हड़ताल की कवरेज के लिए कुछ मीडियाकर्मी पीएमसीएच पहुंचे थे। तब कुछ जूनियर डॉक्टरों ने मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की थी, जिससे एक अखबार का छायाकार बुरी तरह जख्मी हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications