भारत ने पाकिस्तान को 140 रनों से हराया (लीड-1)
ढाका, 10 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश में खेली जा रही त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के दूसरे मैच में आज भारत ने पाकिस्तान को 140 रनों से हरा दिया। वीरेन्द्र सहवाग को 89 रनों की उनकी शानदार पारी के लिए मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
भारत द्वारा दिए गए 331 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई पाकिस्तान की पूरी टीम 190 रनों पर आउट हो गई। भारत की ओर से प्रवीण कुमार ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने पाकिस्तान के शुरुआती चारों विकेट झटककर उसे मैच में वापसी करने का मौका नहीं दिया।
कुमार ने 53 रन देकर पाकिस्तान के चार खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। जबकि पीयुष चावला ने 40 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया।
पाकिस्तान की ओर से कप्तान शोएब मलिक ने 67 गेंदों में सर्वाधिक 53 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने 35 गेंदों में 38 रन बनाए।
शेर-ए-बंगाल नेशनल स्टेडियम में खेले गए दिन-रात के इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर कुल 330 रन बनाए।
भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 76 गेंदों में 89 और गौतम गंभीर 62 गेंदों में 62 रनों का योगदान दिया। युवराज सिंह ने 54 गेंदों में शानदार 55 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से उमर गुल ने तीन विकेट लिए जबकि वहाब रियाज और शाहिद अफरीदी को 2-2 विकेट मिले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications