विरेंद्र सहवाग अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे कि स्टुआर्ट बोर्ड की गेंद पर प्रायर ने उनका कैच लपक लिया.
मैच का स्कोर जानने के लिए क्लिक करें
भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था. ख़राब रौशनी की वजह से मैच तय समय से कुछ देरी में शुरु हुआ है.
सहवाग के आउट होने के बाद राहुल द्रविड़ बल्लेबाज़ी करने के लिए आए हैं. इस समय गौतम गंभीर और द्रविड़ खेल रहे हैं.
1-0 से बढ़त
दो टेस्ट मैचों की इस सीरिज़ में भारत ने पहले ही चेन्नई टेस्ट जीत कर 1-0 से बढ़त बना रखी है.
इंग्लैंड ने अपनी टीम में मामूली बदलाव किया है और स्टीव हार्मिसन के बदले स्टुआर्ट बोर्ड को टीम में जगह दी है. लेकिन भारत ने कोई परिवर्तन नहीं किया है.
पहले ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही थी कि फॉर्म में नहीं चल रहे राहुल द्रविड़ को निचले क्रम में जाकर बल्लेबाज़ी करनी पड़ सकती है. लेकिन मोहाली टेस्ट में उनके क्रम को नहीं बदला गया है.
इंग्लैंड टीम
केविन पीटरसन (कप्तान), एंड्रयू स्ट्रॉस, एलेस्टर कुक, इयन बेल, पॉल कॉलिंगवुड, एंड्रयू फ़्लिंटफ़, मैट प्रायर, ग्रैम स्वान, स्टुआर्ट बोर्ड, जेम्स एंडरसन और मोंटी पनेसर
भारतीय टीम महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, ज़हीर ख़ान, हरभजन सिंह, ईशांत शर्मा और अमित मिश्रा.