Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बॉडीबिल्डर अमनदीप का आस्ट्रेलिया में हुआ सपना पूरा

सिडनी, 5 जून (आईएएनएस)। भारत में जूनियर लेवल पर शरीर सौष्ठव की कई प्रतियोगिताओं को जीत चुके अमनदीप सिंह का सपना आस्ट्रेलिया में पूरा हुआ।

अमनदीप पहले भारतीय हैं, जिन्होंने कैसल हिल आरएसएल के प्रतिष्ठित आस्ट्रेलियन नेचुरल बॉडीबिल्डिंग (एएनबी) प्रतियोगिता में गत 25 मई को सिडनी शरीर सौष्ठव पुरस्कार जीता।

प्रतियोगिता के दौरान अमनदीप ने पांच मिनट से भी ज्यादा समय तक प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके प्रशिक्षक रुपी होठी ढोलक की थाप से सहयोग कर रहे थे, जबकि अन्य प्रतियोगियों ने संगीत की धुनों के बीच शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन किया।

24 वर्षीय अमनदीप के 28 वर्षीय प्रशिक्षक होठी ने कहा कि जीवन में आप तभी आगे बढ़ सकते हो, जब आप 110 फीसदी प्रदर्शन कर सकते हो और अमनदीप ने यह साबित भी किया है।

होठी ने उन आलोचकों के मुंह बंद करने की भी कोशिश भी कि जिन्होंने कहा था कि भारतीय शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता नहीं जीत सकते हैं।

होठी ने कहा कि इस प्रतियोगिता के पहले अमनदीप को शुरू में एक हफ्ते में तीन दिन का प्रशिक्षण दिया गया। धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर पांच दिन और फिर हफ्ते के सभी दिनों में प्रशिक्षण दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+