Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यूजीलैंड को हराकर इंग्लैंड ने 2-0 से जीती टेस्ट श्रृंखला

ट्रेंट ब्रीज, 8 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को एक पारी और नौ रनों से हराकर तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीत ली।

श्रृंखला के अंतिम टेस्ट मैच के चौथे ही दिन इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 232 रनों पर समेट दी। न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 123 रनों पर ढेर हो गई थी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 43 रन देकर 7 विकेट चटकाए । पहली पारी में 241 रनों से पिछड़ने के बाद न्यूजीलैंड की टीम को फॉलोओन का सामना करना पड़ा था।

शनिवार को 177 रनों पर पांच विकेट गंवाने के बाद आज बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को पारी की हार टालने के लिए 64 रनों की दरकार थी। लेकिन साइडबाटम की धारदार गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड के मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाज नहीं टिक सके।

साइडबाटम ने 67 रन देकर छह विकेट लिए। जबकि एंडरसन और स्टुअर्ट बोर्ड को दो-दो विकेट मिले। दोनों पारियों में 99 रन देकर नौ विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन को मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+