ओलंपिक समिति खेलों में राजनीति नहीं चाहती
बीजिंग, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 2008 खेलों के संयोजक ने गुरुवार को कहा है कि राजनीति मुद्दों को बीजिंग खेलों से बाहर रखना चाहिए।
बीजिंग में ओलंपिक तैयारियों का जायजा लेने आए दल के अध्यक्ष हेन वरब्रूगेन ने संवाददाताओं से कहा, "कुछ राजनेता ओलंपिक को मानव अधिकारों से जोड़ रहे हैं जो खेलों का उसी तरह से दुरुपयोग है जैसे उसे पैसे से जोड़ना।"
कुछ पश्चिमी राजनेताओं द्वारा ओलंपिक उद्घाटन समारोह के बहिष्कार की संभावना पर वरब्रूगेन ने कहा कि राजनेताओं के बजाय इसे खिलाड़ियों पर छोड़ देना चाहिए।
वरब्रूगेन ने कहा कि खिलाड़ी ओलंपिक चार्टर का सम्मान करेंगे और खेल राजनैतिक प्रदर्शन का अखाड़ा नहीं हैं।
बीजिंग ओलंपिक आयोजन समिति के उपाध्यक्ष वांग वेई ने चीन में पिछले 60 सालों के मानव अधिकारों की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि देश के लोग स्वतंत्रता का आनंद उठा रहे हैं।
वरब्रूगेन ने कहा कि वह बीजिंग में हवा की गुणवत्ता, पत्रकारों के लिए इंटरनेट , सीधे प्रसारण की सुविधाओं की व्यवस्था से संतुष्ट हैं लेकिन कुछ काम अभी बाकी है। आयोजक पूरी मेहनत कर रहे हैं और खेल सफल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications