Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ओलंपिक में बाधा पहुंचाने वाले विदेशियों के खिलाफ हांगकांग सख्त

हांगकांग, 7 मई (आईएएनएस)। हांगकांग ने साफ कर दिया है कि वह ऐसे किसी भी व्यक्ति का स्वागत नहीं करेगा, जो ओलंपिक खेलों के कार्यक्रम को बाधा पहुंचाने की तयशुदा मंशा के साथ उसके यहां आना चाहता है।

बुधवार को जारी सरकारी बयान में कहा गया है कि सरकार ने पिछले दो हफ्तों में कम से कम आठ विदेशी नागरिकों को हांगकांग में प्रवेश की इजाजत नहीं दी है। जिन लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है, उनमें तियानमेन स्क्वायर में हुए विरोध प्रदर्शन की सातवीं वर्षगांठ के अवसर पर 1997 में "द पिलर ऑफ शेम" नाम की मशहूर कलाकृति बनाने वाले डेनमार्क के शिल्पकार जेन्स गाल्सचियोत के अलावा ब्रिटेन और कनाडा के दो-दो तथा स्वीडन का एक नागरिक शामिल है।

साथ ही हांगकांग ने वीजा संबंधी उन नए और कड़े नियमों को भी अपने यहां लागू करने का फैसला किया है, जो चीन ने पश्चिम से आने वालों के लिए तय किए हैं। अगस्त में बीजिंग में होने वाले ओलंपिक खेलों का सह-आयोजक होने के नाते हांगकांग सरकार खेलों के महाकुंभ के सुरक्षित, शांतिपूर्ण और बेहतर आयोजन से जुड़े हर एक मुद्दे पर चीन का साथ देने को लेकर प्रतिबद्ध है।

सुरक्षा विभाग से संबंधित सहायक सचिव ग्रेस लुई के मुताबिक सरकार ने कुछ ऐसे विदेशियों की 'वॉच लिस्ट' बनाई है, जिनका उसके यहां प्रवेश अहितकर हो सकता है। हांगकांग में तैराकी से जुड़ी स्पर्धाओं का आयोजन होना है।

हालांकि डेमोक्रेटिक नेताओं ने सरकार के इस सख्त रवैये का यह कहते हुए विरोध किया है कि इससे देश की अंतरराष्ट्रीय छवि धूमिल होगी। चाइना मॉर्निग पोस्ट ने डेमोक्रेटिक नता चेयुंग मान-नांग के हवाले से लिखा है कि कुछ विदेशियों को अपने यहां घुसने की अनुमति न देकर सरकार ने 'एक देश, दो व्यवस्था' की उस नीति को तार-तार कर दिया है, जो 1997 में हांगकांग और चीन ने अपनाई थी, जब हांगकांग फिर से चीन को वापस किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+