सोमदेव देवबर्मन ने कई रिकार्ड कायम किए
न्यूयार्क, 27 मई (आईएएनएस)। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन एनसीसीए (नेशनल कालेजिएट एथलेटिक एसोसिएशन) का गैर पेशेवर टेनिस खिताब लगातार दूसरे साल जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने ओकलाहोमा में खेले गए फाइनल मुकाबले में जे.पी. स्मिथ को 6-3,6-2 से हराया।
पिछले पांच दशकों में सोमदेव ऐसे चौथे खिलाड़ी हैं जिसने लगातार वर्षो में यह खिताब जीता है।
सोमदेव ने लगातार तीन बार इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच कर भी एक नया रिकार्ड कायम किया। इस जीत के बाद सोमदेव का इस साल का रिकार्ड 44 जीत और एक हार को हो गया है। वह अब तक लगातार 36 मैचों में जीत हासिल कर चुके हैं।
उन्होंने अपने करियर में अब तक एनसीसीए के कुल 18 खिताब जीते हैं। ये सभी कालेज के स्तर पर रिकार्ड हैं।
जीत के बाद प्रसन्न दिख रहे सोमदेव ने कहा कि जेपी अच्छा खिलाड़ी है। उसने अपनी सर्विस पर अच्छी रैलियां कीं लेकिन मुझे हराने के लिए उसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की आवश्यकता थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications