एनबीए करेगा भारत में बास्केटबाल की रंगारंग प्रतियोगिता का आयोजन
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। देश के बास्केटबाल प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी है। अमेरिका की बास्केटबाल लीग 'नेशनल बास्केटबाल एसोसिएशन' (एनबीए) देश में पहली बार एक रंगारंग प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है।
नई दिल्ली के 'अमेरिकन एंबेसी स्कूल' में तीन से छह जुलाई तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में अमेरिका के अलावा 15 देशों के 53 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का नाम है 'बास्केटबाल विदाउट बार्डर्स'।
इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों में कायले कार्वर, रॉनी तुरिआफ, पैट गैरिटी और लिंटन जानसन आदि कई जाने माने नाम शामिल हैं।
एनबीए के आयुक्त डेविड स्टर्न ने कहा, "एनबीए और इसके खिलाड़ियों को अभूतपूर्व अवसर मिला है कि वे बास्केटबाल को एक मंच के रूप में इस्तेमाल करें और खेल के मूल्यों के सहारे सामाजिक परिवर्तन लाने की कोशिश करें।"
इस तरह की सभी प्रतियोगिताओं के द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा और एड्स जैसी बीमारियों के प्रति जागरुकता फैलाने की कोशिश की जाएगी।
अंतर्राष्ट्रीय गैर पेशेवर बास्केटबाल संघ (एफआईबीए) के सचिव पैट्रिक बउमन ने कहा, "हमें पहली बार भारत जाने में हर्ष का अनुभव हो रहा है। यह कार्यक्रम खेल में लोगों की रुचि जगाने में मदद करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications