व्यापार घरानों को लुभा रही है कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम
कोलकाता, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अगर आप यह सोच रहे हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में केवल क्रिकेट और मनोरंजन ही हो रहा है तो आप गलत हैं। जब बात कोलकाता नाइट राइडर्स की हो तो मामला क्रिकेट से बहुत आगे निकल गया है और व्यापारिक घरानों ने भी इस पर नजरें इनायत कर दी है।

कई बड़े व्यापारिक घराने इस टीम को प्रायोजित करने की होड़ में लगे हुए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की जर्सी को ध्यान से देखने पर आप पाएंगे कि उस पर 'नोकिया' का नाम टीम के नाम से भी ज्यादा चमकदार नजर आता है।
नोकिया के प्रवक्ता डी.शिवकुमार ने आईएएनएस से कहा, "शाहरुख और क्रिकेट दोनों हिंदुस्तानियों के दिलों की धड़कन हैं। यही समय है जब हम कोलकाता के बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर सकते हैं। हमने टीम की जर्सी के लिए 40 करोड़ रुपये चुकाए हैं।"
दूसरी ओर रीबॉक कंपनी ने टीम के जूतों के लिए 45 करोड़ रुपये चुकाए हैं।
घड़ी बनाने वाली नामी कंपनी टैग हुअर ने भी घड़ियों की नई श्रृंखला शुरू करने के लिए भी यही वक्त तय किया है। गौरतलब है कि शाहरुख खान इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
बंगाल क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अमिताभ बद्योपाध्याय ने बताया कि कोलकाता टीम को प्रायोजन से मिलने वाली सबसे कम राशि 26 करोड़ की है। उन्होंने कहा कि आईपीएल में भाग लेने वाली सभी टीमों में कोलकाता की टीम ने सर्वाधिक प्रायोजन राशि हासिल की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications