Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ नहीं खेल सकेंगे शोएब अख्तर (लीड)

कोलकाता, 7 मई (आईएएनएस)। खराब फिटेनस के कारण तेज गेंदबाज शोएब अख्तर बृहस्पतिवार को ईडन गरडस में बंगलौर रॉयल चैलेंसर्ज के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर टीम के लिए अपना योगदान नहीं दे सकेंगे। सौरव गांगुली की कप्तानी वाली कोलकाता की टीम के कोच जॉन बुकानन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बुकानन ने आईएएनएस को बताया, "हम शोएब को लेकर काफी रोमांचित थे लेकिन उन्हें टीम के बाकी सदस्यों के साथ तालमेल बैठाने के लिए कुछ दिन और टीम के साथ बिताना होगा। इसके अलावा मैदान में उतारने से पहले हम उनकी फिटनेस को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हो जाना चाहते हैं।"

बुकानन ने आगे कहा, "मंगलवार को ईडन गरडस में तीन घंटे तक चले अभ्यास सत्र में शोएब लय में नजर आए, लेकिन मेरा मानना है कि अपने बेहतरीन रूप में आने के लिए उन्हें थोड़ा और समय चाहिए। जाहिर तौर पर इससे उनके साथ-साथ टीम को भी फायदा होगा।"

बुकानन ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर टीम के फीजियो एंड्रयू लीपस ने शोएब को अभी तक फिटनेस प्रमाण-पत्र नहीं दिया है। उन्होंने कहा, "शनिवार को लीपस एक बार फिर शोएब का फिटनेस टेस्ट लेंगे। अगर वह फिट घोषित कर दिए गए तो हम उनके रविवार को हैदराबाद में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलने की उम्मीद कर सकते हैं।"

बहरहाल, बृहस्पतिवार को रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ सलमान बट्ट और आकाश चोपड़ा कोलकाता नाइट राइडर के लिए ओपनिंग करेंगे, जबकि अब तक पारी की शुरुआत करते आ रहे कप्तान गांगुली चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+