भारत के खिलाफ मुकाबला विश्वकप फाइनल जैसा- एंजेलो मैथ्यूज
लंदन। भारत के खिलाफ मैच में श्रीलंका ने जिस तरह से एकतरफा खेल दिखाते हुए भारत को सात विकेट से हराया है, उसके बाद हर तरफ लंका टीम की चर्चा हो रही। टीम के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने मैच में जीत के बाद कहा कि यह मैच हमारे लिए विश्वकप के फाइनल के मुकाबले की तरह था। श्रीलंका ने भारत के 322 रनों के लक्ष्य का आसानी से 3 विकेट गंवाकर पीछा किया और जीत दर्ज की थी।
इस मैच में एंजेलो मैथ्यूज ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली थी, श्रीलंका की चैंपियंस ट्रॉफी में यह पहली जीत है। दुनिया में भारत कहीं भी खेल रहा हों उसे हर जगह काफी समर्थन मिलता है, श्रीलंका के खिलाफ भी मैच में टीम को काफी समर्थन मिला था। इस बीच जब मैथ्यूज से पूछा गया कि आप मैदान में भारत को मिल रहे समर्थन के बीच कैसे खुद को नियंत्रित रखते हैं, तो उन्होंने कहा कि हमारे लिए ऐसा था जैसे विश्वकप का फाइनल खेल रहे हैं। मैदान में काफी शोर था, लोगों में जबरदस्त माहौल था, हमे पता है कि भारतीय समर्थक मैदान में आते हैं और अपनी टीम का समर्थन करते हैं।
इसे भी पढ़ें- कोहली ने बताया क्यों युवराज सिंह से गेंदबाजी नहीं कराई गई
मैथ्यूज ने कहा कि मैं श्रीलंका को समर्थन देने वालों का शुक्रिया अदा करता हूं, जो मैदान में हमें सपोर्ट करने आए। हालांकि उनकी संख्या काफी कम थी, लेकिन फिर भी हमारे लिए जबरदस्त समर्थन था, हम उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं। मैदान में पपारे बैंड के बारे में बात करते हुए मैथ्यूज ने कहा कि वह हमारा ट्रेडमार्क पपारे है, ये लोग हर उस जगह आते हैं जहां हम खेलते हैं, श्रीलंका के लोगों को खेल का आनंद उठाना पसंद है। ऐसे में इन लोगों को जीत का तोहफा देना हमारे लिए बड़ी बात है। श्रीलंका का अगला मुकाबला सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ है। जो भी इस मैच में जीतेगा उसे सीधे सेमीफाईनल में एंट्री मिलेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
