भारत नौ विकेट पर 436 रन
हरभजन सिंह ने पिछले टेस्ट मैच के दौरान भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने न्यूजीलैंड की पहली पारी के 350 रनों के जवाब में नौ विकेट खोकर 436 रन बना लिए हैं.
हैदारबाद में हो रहे तीसरे दिन का खेल भारत के हरभजन सिंह और वीवीएस लक्ष्मण के नाम रहा.
लगातार तीसरी पारी में हरभजन सिंह पचास पार करते हुए 86 बना कर खेल रहे हैं. वहीं वीवीएस लक्ष्मण ने 74 रनों का बेहतरीन योगदान दिया.
हरभजन सिंह का साथ दे रहे श्रीसंत 14 रन बना कर खेल रहे हैं.
मैच के दूसरे दिन भारत का स्कोर दो विकेट पर 178 रन था. सहवाग ने शानदार 96 रन बनाए, वहीं गौतम गंभीर 54 रन बना कर आउट हुए थे. दोनों ने 160 रनों की भागेदारी की थी.
तीसरे दिन क्रीज पर टिके सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने भारतीय की पारी को आगे बढ़ाया लेकिन तेंदुलकर महज 13 रन बना कर विटोरी की गेंद पर आउट हो गए. उस समय भारत का स्कोर 184 रन था. राहुल द्रविड़ ने 45 रन बनाए और साउदी की गेंद पर आउट हुए.
न्यूज़ीलैंड की ओर टिम साउदी ने तीन और वेटोरी को चार विकेट मिले.
तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ में पहला मैच अनिर्णीत समाप्त हो गया था.
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, प्रज्ञान ओझा और एस श्रीसंत.
डेनियल वेटोरी (कप्तान), ब्रैंडन मैकुलम, टिम मैकेन्टोश, ब्रैडली जॉन वाटलिंग, रॉस टेलर, जेसी राइडर, केन विलियम्सन, गैरेथ हॉपकिंस, जीतन पटेल, हामिश बेनेट और क्रिस मार्टिन.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
