आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स के सामने 136 रन का लक्ष्य
बंगलौर, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ट्वेंटी 20 क्रिकेट के एक मुकाबले में राजस्थान रायल्स के सामने 136 रनों का लक्ष्य रखा है।
बंगलौर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए।
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तान राहुल द्रविड़ बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें शेन वॉटसन की गेंद पर रवींद्र जडेजा ने लपक लिया।
तीसरा विकेट कालिस का गिरा। उन्होंने मात्र 11 रन बनाए। इसके बाद रॉस टेलर ने टीम को एक हद तक संभाल लिया और स्कोर 65 तक ले गए। लेकिन 44 के निजी स्कोर पर वे मुनाफ पटेल की गेंद का शिकार हो गए। टेलर ने छह चौके और तीन छक्के जड़े।
मात्र 77 रन के स्कोर पर पांचवा विकेट गिरा और 78 के कुल योग पर मार्क बाउचर चलते बने। सुनील जोसी भी मात्र तीन रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन अंत में प्रवीण कुमार ने कुछ अच्छे शॉट लगाए। उन्होंने 30 गेंद पर 34 रन बनाए और स्कोर को 131 तक ले गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications