Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शोएब की अपील पर सुनवाई कल

इस्लामाबाद, 3 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा शोएब अख्तर पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ अपील पर रविवार को लाहौर में सुनवाई होगी।

इस्लामाबाद, 3 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा शोएब अख्तर पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ अपील पर रविवार को लाहौर में सुनवाई होगी।

सुनवाई करने वाले न्यायाधिकरण के अध्यक्ष आफताब फारूख ने आज आईएएनएस से कहा, "जी हां हम एक आवेदन पर अंतरिम निर्णय के लिए कल बैठक करने वाले हैं।"

उधर लाहौर की एक निचली अदालत ने तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के खिलाफ पीसीबी के अध्यक्ष नसिम अशरफ द्वारा दायर की गई मुकदमे की सुनवाई आज शुरू की।

आरोप है कि अख्तर ने 2 अप्रैल को एक टेलीविजन चैनल के साथ भेंटवार्ता के दौरान पीसीबी और इसके अध्यक्ष की निंदा की थी।

यह भेंटवार्ता रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर पीसीबी द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद हुई थी।

इस मामले को लेकर पीसीबी के कानूनी सलाहकार तफाजउल एच. रिजवी ने बोर्ड के अध्यक्ष की ओर से शोएब को एक कानूनी नोटिस जारी किया था। इसमें उसके निंदा भरे वक्तव्य के लिए 22 करोड़ पाकिस्तानी रुपये के हर्जाने की मांग की गई थी।

निचली अदालत के न्यायाधीश हिना मुजफर ने अख्तर को सुनवाई के दौरान अदालत में हाजिर होने के लिए एक नोटिस जारी किया और 16 मई तक सुनवाई स्थगित कर दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+