आईपीएल : मुंबई इंडियंस सद्भावनापूर्ण समाधान की आशा में
मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 'मुंबई इंडियंस' टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी हरभजन सिंह को निलंबित किए जाने की घटना पर टीम का मानना है कि इस मामले को सद्भावनापूर्ण तरीक से सुलझा लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को 'किंग्स इलेवन पंजाब' के खिलाफ मैच के बाद तेज गेंदबाज श्रीसंत और हरभजन के बीच झड़प हो गई थी। आरोप है कि हरभजन ने श्रीसंत को तमाचा मारा था। इसके बाद ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जांच पूरी होने तक हरभजन को आईपीएल से निलंबित करने का फैसला लिया।
मुंबई इंडियंस ने शानिवार को जारी बयान में कहा था, "हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आईपीएल की गवर्निग काउंसिल ने मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है।"
मुंबई इंडियंस द्वारा जारी किए गए वक्तव्य में कहा गया है, "हमें पूरा भरोसा है कि समिति का निर्णय आईपीएल और क्रिकेट के हक में होगा।" गौरतलब है कि आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला डेक्कन चार्जर्स के साथ है।
सचिन तेंदुलकर के चोटिल होने के कारण हरभजन टीम का नेतृत्व कर रहे थे। अब इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि टीम का नेतृत्व कौन करेगा। इस पद के लिए श्रीलंका के सनथ जयसूर्या और दक्षिण अफ्रीका के शॉन पोलक के नाम पर चर्चा हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications