For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Champions Trophy 2017: भारत-पाक मैच में धोनी की जगह क्यों आए हार्दिक पांड्या?

पांड्या ने इंटरव्यू में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि मुझे तो ऐन वक्त पर कोच कुंबले ने बोला कि तैयारी कर लो।

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर जोरदार आगाज किया है। इस जीत में पूरी टीम का योगदान है। रोहित शर्मा और शिखर धवन ने अगर टीम को अच्छी शुरूआत दी तो वहीं युवराज की आतिशी पारी ने रनों की बौछार कर दी। लेकिन इस जीत में एक प्लेयर ऐसा है जिसने छोटी लेकिन अहम पारी खेलकर पाकिस्तान की बैंड बजा दी।

और उस प्लेयर का नाम है युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, जो तब मैदान पर आए, जब महेंद्र सिंह धोनी को खेलने जाना था, इस बात से सभी हैरान थे लेकिन पांड्या ने आते ही जो ताबड़तोड़ खेल दिखाया उसने सभी को हैरान कर दिया। इस बारे में पांड्या ने खुलकर बात की है।

कोच कुंबले ने बोला कि तैयारी कर लो

पांड्या ने आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि मुझे तो ऐन वक्त पर कोच कुंबले ने बोला कि तैयारी कर लो, अब तुम्हें खेलने जाना है। पांड्या ने कहा कि 46वें ओवर में जब कोच ने मुझसे कहा कि अगले बल्लेबाज तुम हो, जाओ तैयार हो जाओ तब मुझे पता चला। जाहिर है कि मैं जल्दी से पैड पहनकर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हो गया और जैसे ही मैने अपने दस्तानें पहने, मैं सीधे मैदान में चला गया क्योंकि युवी पा आउट हो गए थे।

पांड्या को ऊपर भेजने का फैसला कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले दोनों को था क्योंकि दोनों को ही हार्दिक की काबिलियत पर भरोसा था जिसे हार्दिक ने सही साबित किया। हार्दिक ने इमाद वसीम के ओवर में तीन लगातार छक्के जड़े थे। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "जब मैने बांए हाथ के स्पिनर को देखा तो मुझे समझ आ गया था कि मैं इसके खिलाफ खेल सकता हूं। अगर आप को खुद पर भरोसा है तो आप सही फैसला लेते हैं जिसका आपको सही नतीजा मिलता है।

विराट कोहली ने भी पांड्या को पहले आने के बारे में कहा

वैसे मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने भी पांड्या को पहले आने के बारे में कहा था कि ड्रेसिंग रूम में पंड्या के नाम पर चर्चा हुई थी, सब लोग उनके नाम पर सहमत थे, क्योंकि वह पहली डिलिवरी से ही गेंद को सीमा पार पहुंचाने का माद्दा रखता है और जिस तरह हार्दिक सामने आया, वह अविश्वसनीय है। मुझे लगता है कि आखिरी ओवर में जो तीन छक्के और एक चौका लगा, उसने काफी अंतर पैदा कर दिया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+