आईपीएल : 'क्रिकेट और मनोरंजन में संतुलन की जरूरत'
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने कहा है कि यदि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ट्वेंटी 20 क्रिकेट का सुनहरा भविष्य चाहता है तो उसे क्रिकेट की जरूरतें और मनोरंजन के तत्व में संतुलन बैठाना पड़ेगा।
क्रिकेट वेबसाइट 'क्रिकइंफो' में चैपल ने लिखा, "यह निहायत जरूरी है कि क्रिकेट की जरूरतें और मनोरंजन के तत्व में संतुलन रखा जाए। मैं एक अमेरिकी खेल देख रहा था जिसमें खेल की पूरी गतिविधियों में नृत्य करती हुई लड़कियों का घालमेल था। मैंने महसूस किया कि यह तो खेलों को थिथला करना हुआ।"
उन्होंने कहा कि ट्वेंटी 20 क्रिकेट में किए गए सभी परिवर्तन बुरे नहीं हैं लेकिन जरूरत इस बात की है कि ये परिवर्तन संतुलित हों।
चैपल का कहना है कि अभी भी कई लोग ऐसे हैं जो अपने साथियों के साथ क्रिकेट का खेल देखने जाते हैं। वे हर ओवर में खेल की गतिविधियों के बारे में चर्चा करते हैं। वे तेज संगीत से अपना ध्यान बंटाना पसंद नहीं करते।
उन्होंने कहा कि यदि ट्वेंटी 20 क्रिकेट को लंबे समय तक लोकप्रिय बनाए रखना है तो क्रिकेट के प्रशंसकों की पसंद नापसंद का तो ध्यान रखना ही होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications