For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Champions Trophy 2017: India Vs South Africa: हटके प्‍लेयर ऑफ द मैच

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आसान जीत के बाद विराट कोहली ने कहा कि यह संभवत: हमारी टीम का सर्वश्रेष्‍ठ मैच था।

लंदन। नॉक आउट मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर 5वीं बार चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने 192 रनों का पीछा करते हुए सिर्फ दो विकेट के नुकसान पर 193 रन बना लिए। युवराज सिंह ने विजयी छक्का लगाया। मैन ऑफ द मैच घातक बॉलिंग करने वाले जसप्रीत बुमराह को दिया गया. अब भारत का मुकाबला बर्मिंघम में 15 जून को बांग्लादेश के साथ होगा।

भारत की तरफ से भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और बुमराह ने दो-दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 28 रन देकर दो विकेट लिए थे और एक रन आउट में भी शामिल थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आसान जीत के बाद विराट कोहली ने कहा कि यह संभवत: हमारी टीम का सर्वश्रेष्‍ठ मैच था। टीम इंडिया के कप्‍तान ने कहा कि खिलाड़ियों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे मैं बेहद खुश हूं।

बर्मिंघम का पिच हमें बेहद पसंद है। हम जिस तरह की क्रिकेट खेलते हैं, उस लिहाज से यह माकूल है। एक अन्‍य सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि कोई भी टीम ट्रॉफी को जीत सकती है। उन्‍होंने कहा कि आज हमारी टीम ने अच्‍छा खेल दिखाया लेकिन प्रदर्शन में सुधार की गुजांइश हमेशा बनी रही है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अति आत्‍मविश्‍वासी न बनें।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+