Champions Trophy 2017: India Vs South Africa: हटके स्टाइलिश प्लेयर ऑफ द मैच
लंदन। चैंपियंस ट्रॉफी के करो या मरो मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को एक बार फिर से चोकर्स साबित किया है, 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज करके भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में विराट कोहली ने ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया, लेकिन पूरी दक्षिण अफ्रीका की टीम महज 191 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई।
इसे भी पढ़ें- जानिए चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले का पूरा ब्योरा

51 रन पर दक्षिण अफ्रीका के 8 विकेट गिरे
दक्षिण अफ्रीका की टीम को हाशिम अमला औऱ क्विंटन डी कॉक ने बेहतर शुरुआत दी लेकिन जिस तरह से अफ्रीकी टीम का मध्य क्रम बुरी तरह से लड़खड़ाया उसने टीम को प्रतिस्पर्धा से ही बाहर कर दिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने मह 98 गेंदों पर 51 रन बनाकर 8 विकेट गंवा दिए। लेकिन इस पारी में जो दिलचस्प बात रही वह यह की टीम के तीन खिलाड़ी रन आउट होकर पवेलियन गए।

छक्का लगाकर कोहली ने दिलाई जीत
दक्षिण अफ्रीका के 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी हुई लेकिन रोहित शर्मा 23 रनों के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन रवाना हो गए। लेकिन इसके बाद क्रीज पर कप्तान कोहली आए और उन्होंने टीम को जीत दिलाकर ही मैदान छोड़ा। कोहली ने एक शानदार छक्के से टीम को जीत दिलाई, कप्तान कोहली ने मैच में महज 41 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, यहां गौर करने वाली बात है कि कोहली ने पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हो गए थे।

धवन ने भी जड़ा अर्धशतक
टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इस मैच में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अर्धशतक अपने नाम किया। धवन ने इस दौरान 83 गेंदों का सामना किया और 78 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में धवन ने 12 चौके और एक छक्का लगाया। लेकिन वह 78 रन के स्कोर पर इमरान ताहिर को अपना विकेट दे बैठे, जिसके चलते उन्हें पवेलियन जाना पड़ा।

कप्तान कोहली हटके स्टाइलिश प्लेयर
लेकिन जिस तरह से कप्तान कोहली ने मैदान में अपने पैर मजबूती से जमाए और टीम को जीत दिलाने के बाद ही मैदान छोड़ा उसके चलते वह बनते हैं हमारे हटके स्टाइलिश प्लेयर ऑफ द मैच। कोहली ने 101 गेंदों पर 76 रनों की नाबाद पारी खेली, इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का लगाया। वहीं युवराज सिंह ने इस मैच में 24 गेंदों पर 23 रनों की नाबाद पारी खेली और 1 चौका व 1 छक्का लगाया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications