Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिल्ली डेयरडेविल्स से हारे डेक्कन चार्जर्स

नई दिल्ली, 16 मई: लेग स्पिनर अमित मिश्रा की हैट्रिक के बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के एक रोमांचक मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स को 12 रनों से हरा दिया।

नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने गौतम गंभीर और शिखर धवन के शानदार 79 और 68 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में कुल 194 रन बनाए।

जीत के लिए कुल 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेक्कन चार्जर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन ही बना सकी।

दिल्ली की तरफ से अंतिम ओवर फेंक रहे अमित मिश्रा ने अंतिम तीन गेंदों पर डेक्कन चार्जर्स के रवि तेजा, प्रज्ञा ओझा व आरपी सिंह को आउट किया।

मिश्रा ने कुल 4 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट लिए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

डेक्कन की तरफ से शाहिद खान अफरीदी , रोहित शर्मा व गिब्स ने क्रमश: 33, 35 और 22 रनों का योगदान किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+