चेल्सिया चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में
लंदन, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। माइकल बालाक और फ्रैंक लैंपर्ड के शानदार गोलों की बदौलत चेल्सिया ने फेनरबाश को 2-0 से हराकर चैंपियंस लीग के अंतिम चार में जगह बना ली।
चेल्सिया की टीम पिछले सप्ताह पहले चरण में फेनरबाश से 2-1 से हार गई थी।
चेल्सिया की टीम ने खेल के चौथे ही मिनट में बढ़त बना ली जब लैंपर्ड की दाहिने छोर से ली गई फ्री किक को बालाक ने गोल में बदल दिया।
चेल्सिया की यह बढ़त खेल खत्म होने के तीन मिनट पहले तक 1-0 ही रही जब लैंपर्ड ने मैच का दूसरा गोल करके टीम की जीत तय कर दी।
फेनरबाश की टीम, जिसने पिछले दौर में जीत हासिल की थी इस मैच में कभी भी चेल्सिया का मुकाबला करती हुई नहीं दिखी।
चेल्सिया के खिलाड़ी माइकल इस्सेन को खेल खत्म होने से चार मिनट पहले निलंबित कर दिया गया। अब वह लिवरपूल के साथ होने वाले पहले चरण के सेमीफाइनल में भाग नहीं ले पाएंगे।
पिछले चार सालों में तीसरी बार ऐसा होगा जब चेल्सिया सेमीफाइनल में लिवरपूल से भिड़ेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications