Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गुरुदेव के सम्मान में शाहरुख ने अपना कार्यक्रम बदला

कोलकाता, 7 मई (आईएएनएस)। गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर के प्रति अथाह श्रद्धा रखने वाले कोलकातावासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कोलकाता नाइट राइडर टीम के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने बंगलौर रायल चैलेंजर्स और कोलकाता नाइट राइडर के बीच बृहस्पतिवार को ईडन गरडस में खेले जाने वाले मैच से पहले आयोजित होने वाला अपना संगीत का कार्यक्रम टाल दिया है।

दरअसल, गुरुवार,8 मई को गुरुदेव का जन्मदिन है और यही कारण है कि पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री सुभाष चक्रवर्ती चाहते थे कि इस दिन शाहरुख स्टेडियम में बॉलीवुड संगीत का कार्यक्रम पेश न करें।

शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज के इवेंट मैनेजर मोहम्मद मोरानी ने आईएएनएस को बताया, "मैच से पहले शाहरुख 10 मिनट का संगीत का कार्यक्रम पेश करने वाले थे। लेकिन रवींद्र जयंती और गुरुदेव के प्रति कोलकातावासियों के मन में अथाह सम्मान को ध्यान में रखकर किंग खान ने बॉलीवुड संगीत नहीं पेश करने का फैसला किया है। इसकी जगह हमने कोलकाता के जाने-माने कलाकारों को बुलाया है, जो रवींद्र संगीत और नृत्य पेश करेंगे।"

मोरानी ने बताया, "स्टेडियम के जे-ब्लॉक में गुरुदेव की विशालकाय तस्वीर रखी जाएगी। कार्यक्रम शुरू होने से पहले शाहरुख उस पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान फिल्म कलाकार सैफअली खान और करीना कपूर के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।"

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री सुभाष चकवर्ती ने मंगलवार को कहा था, "बृहस्पतिवार को गुरुदेव का जन्मदिन है और उन्हें कोलकाता के लोग इस दिन उनके महान गीतों और संगीत के माध्यम से याद करते हैं। इस मौके पर शाहरुख का कार्यक्रम किसी भी लिहाज से उचित नहीं है"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+