लगातार पांचवीं बार जीता किंग्स इलेवन
बंगलौर, 6 मईः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) श्रृंखला के एक मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स को छह विकेट से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है। रॉयल चैलेंजर्स की ओर से मिली कमजोर चुनौती के जवाब में किंग्स इलेवन की टीम 18.2 ओवरों में ही केवल चार विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाकर मैच जीत ली।
शॉन मार्श ने 39 और रामनरेश सरवन ने 31 रन बनाए। महेला जयवर्धने और इरफान पठान ने नाबाद 17-17 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स की ओर से राहुल द्रविड़ और विराट कोहली को छोड़ कर कोई भी बल्लेबाज दो अंकों के निजी स्कोर तक नहीं पहुंच सका।
द्रविड़ आईपीएल में पहली बार लय में दिखे और 51 गेंदों पर 66 रन बनाए। हालांकि पीयूष चावला और श्रीसंत की धारदार गेंदबाजी के कारण बंगलौर की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई।
बंगलौर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया था। उनका यह फैसला सही साबित हुआ क्योंकि केवल एक रन पर रॉयल चैलेंजर्स ने अपने दो विकेट गंवा दिए।
वसीम जाफर और कैमरून व्हाइट बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। बंगलौर की टीम को उस समय तगड़ा झटका लगा जब जाक कैलिस भी बिना खाता खोले रन आउट हो गए।
राहुल द्रविड़ एक छोर पर टिके रहे लेकिन दूसरी ओर लगातार विकेट गिरता रहा। चर्चित ऑल राउंडर मिस्बा-उल-हक भी केवल आठ रनकर आउट हो गए जबकि प्रवीण कुमार शून्य पर पवेलियन लौटे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications