
भारत के गेंदबाज सिर्फ एक विकेट ले सके
श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 321 रन बनाए थे, जिसे श्रीलंका ने सिर्फ तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। कोहली ने लंका के खिलाफ हार के बाद अपने गेंदबाजों का बचाव किया, उन्होंने कहा कि वह अपने गेंदबाजों को इस हार को भूलने के लिए कहेंगे, वह इसे बुरा दिन समझकर भूल जाए। लंका के खिलाफ मैच में भारत के गेंदबाज सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके, जबकि दो बल्लेबाज रन आउट हुए थे।

हार को भुलाकर आगे बढ़ना होगा
हार के बाद कोहली ने कहा कि हमारी बल्लेबाजी सही नहीं रही, जबक बैटिंग यूनिट के तौर पर विफल होते हैं तो आपके सबकुछ हारकर नहीं बैठना चाहिए, जिंदगी खत्म नहीं हुई है, हमें आगे बढ़ना चाहिए और इस मैच को बुरा दिन समझकर भूल जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टेस्ट मैच में आपको काफी सोचना पड़ता है क्योंकि मैच पांच दिन तक चलता है, लेकिन छोटे फॉर्मेट में आपको बुरे दिन को भूल जाना चाहिए, क्योंकि आपको तीन दिन बार फिर से खेलना है और हमे एक ताजा टीम की तौर पर मैदान में उतरना है। हमें एक बार फिर से पुराने जज्बे के साथ मैदान में उतरने की जरूरत है ताकि मैच में बेहतर प्रदर्शन कर सके।

हम जीत के इरादे से उतरते हैं मैदान में
कोहली ने कहा कि अगर आपकी टीम बेहतर खेलती है तो आपको तारीफों से दूर रहना चाहिए और लोगों की सोच से दूरी बनानी चाहिए, हमें इस बारे में नहीं सोचना चाहिए कि लोग क्या सोच रहे हैं, लोग हमसे बतौर टीम अपेक्षा करते हैं, हम बेहतर क्रिकेट खेलना चाहते थे, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो ऐसा नहीं है कि सबकुछ खत्म हो गया है, हमे एक बार फिर से बेहतर सोच के साथ मैदान में उतरना है। हम हर मैच को जीतने के इरादे से मैदान में उतरते हैं, इसीलिए आप अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं।

भारत के लिए करो या मरो की स्थिति
गौरतलब है कि ग्रुप बी में अभी कोई भी टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं मिल सकी है, अगले दोनों मैच में जो भी टीम अपना मैच हारेगी, वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो जाएगी। लिहाजा भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच काफी अहम है, वहीं श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ मैच भी क्वार्टर फाइनल की तरह होगा।


Click it and Unblock the Notifications