मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रायल्स को हराया
नई दिल्ली, 8 मई: सचिन तेंदुलकर, मुकेश और टीना अंबानी की जबरदस्त हौसलाफजाई के बीच घरेलू मैदान पर खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तहत खेले जा रहे ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में राजस्थान रायल्स को सात विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
नबी मुंबई के डी.बाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान शान पोलक ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान रायल्स की पूरी टीम 16.2 ओवर में सिर्फ 103 रन बनाकर ढेर हो गई। मुंबई इंडियंस की तरफ से आशीष नेहरा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर कुल 3 विकेट लिए जबकि ब्रेवो, रोहन राजे और और धवल कुलकर्णी को दो -दो विकेट मिले। मेहमान टीम की तरफ से एस. असनोडकर ने सर्वाधिक 39 रन बनाए।
जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने सात विकेट शेष रहते ही निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया। मेजबान टीम की तरफ से राबिन उथप्पा और योगेश तकावले ने क्रमश: 34 और 27 रनों का योगदान दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications