एनबीए भारत में चार दिन का बास्केटबाल शिविर लगाएगा
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारत में बास्केटबाल को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास के तहत अमेरिका का नेशनल बास्केटबाल एसोसिएशन (एनबीए) भारत में 3-6 जुलाई तक चार दिनों का एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
चार दिन के 'बास्केटबाल विदाउट बार्डर्स एशिया' कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास स्कूल, एनबीए, अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबाल फेडरेशन और बास्केटबाल फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम में 15 देशों के 19 वर्ष से कम उम्र के 53 खिलाड़ी भाग लेंगे। एनबीए के वरिष्ठ खिलाड़ी इन युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और निर्देश देंगे।
एनबीए और विश्व बास्केटबाल फेडरेशन पूरी दुनिया में बास्केटबाल के विकास और इसके माध्यम से सामुदायिक प्रगति जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के कार्यक्रम चला रहा है।
एनबीए के कमिश्नर डेविड स्टर्न ने कहा कि एनबीए और इसके खिलाड़ी बास्केटबाल को सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने वाले एक मंच के रूप में उपयोग करते हैं। स्टर्न का कहना है कि हर 'बास्केटबाल विदाउट बार्डर्स' कैम्प स्वस्थ जीवन, शिक्षा और एचआईवी/एड्स के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए एक समूह को एकत्र करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications