फोर्स इंडिया के चालक को निशाना बनाने के लिए जर्मन गिरफ्तार
लंदन, 13 मई (आईएएनएस)। जर्मन पुलिस ने डाइटर नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो कथित रूप से विजय माल्या की मोटर रेसिंग टीम फोर्स इंडिया फार्मूला वन के चालक एड्रियन सुतिल की व्यक्तिगत जानकारियों को बेचने की कोशिश कर रहा था।
डाइटर ने सुतिल के बारे में जानकारियों से भरी एक सीडी बाइल्ड मोटरस्पोर्ट्स नामक मैगजीन को बेचने की कोशिश की थी। उसने इसके लिए 8000 पौंड की रकम की मांग की थी लेकिन पत्रिका के संपादक ने पुलिस को खबर कर दी।
समाचार पत्र डेली टेलीग्राफ ने बताया कि इस सीडी में सुतिल के वित्तीय लेनदेन और ब्रिटेन के सितारा कार चालक लेविस हैमिल्टन के पत्र व्यवहार से भरा ई-मेल शामिल था। सुतिल और हैमिल्टन बहुत अच्छे दोस्त हैं।
सुतिल ने इस पर कहा कि उनके पिता ने कुछ दिन पहले अपना कंप्यूटर बेच दिया था, उसी की हार्ड डिस्क निकाल कर किसी ने कुछ पैसे बनाने की कोशिश की लेकिन पकड़ा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications