आईपीएल : लगातार तीसरी बार हारी नाइट राइडर्स (लीड)

By Staff

जयपुर, 1 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) श्रृंखला के एक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 45 रन से करारी मात दी है। इस श्रृंखला में नाइट राइडर्स की यह लगातार तीसरी हार है।

राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में नाइट राइडर्स की पूरी टीम 19.1 ओवर में 151 रन पर आउट हो गई।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से कप्तान सौरव गांगुली ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। इसमें चार चौके और दो छक्के शामिल हैं। डेविड हसी ने 42 और अजित आगरकर ने 20 रनों का योगदान दिया।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और ग्रैम स्मिथ केवल दो रन बनाकर आउट हो गए।

लेकिन इसके बाद स्वप्निल असनोदकर और मोहम्मद कैफ ने दूसरे विकेट की साझेदारी में 42 रन जोड़े। कैफ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन 21 रन के निजी स्कोर पर अजित आगरकर की गेंद पर लपक लिए गए। उसके बाद यूसुफ पठान और असनोदकर स्कोर को 102 रन तक ले गए।

असनोदकर ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। पठान ने भी शानदार 55 बनाए जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल हैं। बाद में रवींद्र जडेजा ने भी शानदार पारी खेली। उन्होंने केवल 19 गेंद पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, May 1, 2008, 23:18 [IST]
Other articles published on May 1, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+