लंदन। सेमीफाइनल के लिए अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 8 विकेट खोकर 265 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए 47.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 5 विकेट से मैच जीत लिया।
बांग्लादेश की जीत के हीरो शाकिब अल हसन और महमुदुल्लाह रहे, जिन्होंने 33 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद जबरदस्त बैटिंग करते हुए टीम को जीत दिलाई। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 227 रन की पार्टनरशिप की। इस दौरान दोनों ने सेन्चुरी भी लगाई।
शाकिब अल हसन और महामुदुल्लाह ने पांचवें विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी की। इन दोनों बल्लेबाजों के आगे किवी टीम के प्रत्येक गेंदबाज का हर दांव बेअसर साबित हुआ। यह बांग्लादेश की तरफ से किसी भी विकेट के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी है।
इससे पहले बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड तमीम और रहीम के नाम था। इन दोनों ने 17 अप्रैल 2015 को ढाका में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए यह साझेदारी की थी।
शाकिब 257 के कुल स्कोर पर ट्रेंट बाउल्ट की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 115 गेंदें खेलीं और 11 चौके तथा एक छक्का लगाया। 107 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के लगाने वाले महामुदुल्लाह अपनी टीम को जीत दिलाकर ही बाहर गए। शाकिब के जाने के बाद उन्होंने चौका मार अपना तीसरा शतक पूरा किया। मोसाद्देक हुसैन (नाबाद 7) ने चौका मार अपनी टीम को जीत दिलाई।