गावस्कर ने दिया आईसीसी की क्रिकेट समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा
दुबई, 8 मई (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने आज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की क्रिकेट समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही गावस्कर का कमेटी से 14 साल पुराना संबंध टूट गया है।
आईसीसी के प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डस ने कहा, "सुनील ने आईसीसी की क्रिकेट समिति के प्रमुख के रूप में जो कुछ भी किया उसके लिए हम उनके ऋणी हैं। पिछले 14 सालों में पहले प्रतिनिधि और फिर आठ सालों तक समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने खेल को अपने अनुभव से समृद्ध किया।"
गावस्कर का यह पद छोड़ना उस समय से ही तय माना जा रहा था जब उन्होंने अपने कॉलमों में और टेलीविजन कमेंटेटर के रूप में आईसीसी के कुछ निर्णयों की आलोचना की थी।
इसके बाद आईसीसी ने उनसे कहा था कि वे आईसीसी और मीडिया में से किसी एक के प्रति ही अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
गावस्कर ने समिति की इस साल की बैठक की अध्यक्षता करने के एक दिन बाद पद त्यागने की घोषणा करते हुए कहा, "पिछले आठ सालों में समिति के अध्यक्ष के मानद पद के दौरान मैंने अपने काम का काफी आनंद उठाया। क्रिकेट को इस तरीके से मैं जो कुछ भी दे पाया वह मेरे लिए संतोष जनक है।"
उन्होंने कहा कि क्रिकेट का खेल इतना विस्तृत हो गया है कि मेरे लिए दो भूमिकाओं के साथ न्याय कर पाना संभव नहीं रह गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications