Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अब चार लोग एक साथ खेल सकेंगे शतरंज

भोपाल, 8 मई (आईएएनएस)। शतरंज में वैसे तो दो खिलाड़ी खेलते हैं, मगर जबलपुर के संदीप पटेल ने शतरंज का ऐसा बोर्ड बनाया है जिसमें दो नहीं चार खिलाड़ी एक साथ खेल सकेंगे। इस बोर्ड का न केवल आकार बदला हुआ है बल्कि मोहरों की संख्या में भी बदलाव है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज के जिस बोर्ड को मान्यता प्राप्त है, उसमें 64 खाने होते हैं और 32 मोहरों का इस्तेमाल होता है। दो खिलाड़ी खेलते हैं जिनमें से प्रत्येक खिलाड़ी के हिस्से में 16 मोहरे आते हैं। संदीप पटेल ने जो नया बोर्ड तैयार किया है, उसमें कुल 220 खाने हैं और चार खिलाड़ी एक साथ खेल सकते हैं। हर खिलाडी के हिस्से में 20-20 मोहरे आते हैं। मान्य शतरंज के मुकाबले इसमें कुल चार मोहरें- दो पैदल तथा दो घोड़े अतिरिक्त हैं।

इस नए बोर्ड को चार अलग-अलग रंग काला, पीला, हरा और लाल में विभक्त किया गया है। इसमें चाल घड़ी की तरह (क्लाक वाइज) होती है। इसमें एक खिलाड़ी को तीन से मुकाबला करना पड़ता है। संदीप बताते हैं कि यह शतरंज खेलना मान्यता प्राप्त शतरंज के मुकाबले कहीं ज्यादा रोचक है। वे तर्क देते हैं कि वैसे तो शतरंज में एक खिलाड़ी का दूसरे से मुकाबला होता है मगर इस शतरंज में एक खिलाड़ी तीन अन्य खिलाड़ियों से भिड़ता है।

चार खिलाड़ियों वाले इस शतरंज में मानसिक कसरत कुछ ज्यादा होती है क्योंकि एक खिलाड़ी को एक साथ तीन-तीन मोर्चो पर मुकाबला करना होता है। इसमें एक चूक करने पर बचने की गुंजाइश कम होती है क्योंकि खतरा तीन गुना रहता है। बीमा का कारोबार करने वाले संदीप पटेल बताते हैं कि इस शतरंज में खिलाड़ी राजनीति के साथ-साथ कूटनीति का भी इस्तेमाल करते हैं। एक को शिकस्त देने के लिए दो और तीन खिलाड़ी अघोषित समझौता कर लामबंदी कर लेते हैं तथा सबसे मजबूत दुश्मन को आसानी से पटखनी दे देते हैं।

शतरंज से जुड़े खिलाड़ियों का मानना है कि संदीप पटेल द्वारा चार खिलाडियों वाला शतरंज बोर्ड ज्यादा रोमांचकारी है। मान्यता प्राप्त शतरंज में सिर्फ दो खिलाड़ियों के बीच मुकाबला चलता है, जबकि इसमें चार खिलाड़ी मुकाबला करते हैं। यह नजारा हर किसी को रोमांचित कर देता है। वे चाहते हैं कि इसे भी राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिले ताकि लोग नए शतरंज का मजा ले सकें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+